
बिलासपुर/मल्हार, 4 अगस्त 2026। नगर के प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर में ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट एवं फूलों से सजाया गया तथा भगवान श्रीराधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ क्षण पर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
जन्मोत्सव के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मल्हार नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
आयोजन की सफलता में ठेठवार यादव समाज बरतोरी राज के राजप्रमुख श्री तुमेश यादव, अध्यक्ष श्री भरत लाल यादव, महासभा प्रवक्ता श्री हृदय यादव, कोषाध्यक्ष श्री लकेश यादव, सचिव श्री रमेश यादव, उपाध्यक्ष श्री शत्रुहन यादव, सरपंच प्रतिनिधि ओखर श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव सहित श्री सोनाराम यादव, श्री राजकुमार यादव, श्री नंदराम यादव, श्री विजय यादव, श्री रामप्रसाद यादव, श्री ढेलूराम यादव, श्री रामानुज यादव, श्री सदाराम यादव, श्री मनीष यादव, श्री केजुराम यादव (पूर्व सहसचिव), श्री पुनीराम यादव (उपाध्यक्ष) एवं यादव समाज के श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री लकेश यादव, कोषाध्यक्ष बरतोरी राज ने सभी समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।




