10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित — सफल विद्यार्थियों को पार्षद आकाश यादव ने दी बधाई

पामगढ़। नगर पंचायत पामगढ़ के वार्ड क्रमांक 14, रामनगर के पार्षद श्री आकाश यादव ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम घोषित होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पार्षद श्री यादव ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके परिश्रम, लगन एवं शिक्षकों तथा अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करती है, बल्कि क्षेत्र एवं राज्य का नाम भी गौरवान्वित करती है।
उन्होंने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही जो विद्यार्थी अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, उन्हें निराश न होकर पुनः प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
पार्षद श्री आकाश यादव ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।




