
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को मंत्रालय महानदी भवन में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
धान खरीदी का सीजन नजदीक आने के बीच इस बैठक को खास माना जा रहा है। किसानों से जुड़े मुद्दों और धान खरीदी की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य सरकार की योजनाओं, प्रशासनिक मामलों और जनहित से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।
कैबिनेट की इस बैठक पर किसानों के साथ-साथ प्रदेशवासियों की भी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी, इसकी जानकारी फैसलों के बाद ही स्पष्ट होगी।



