राज्य स्तरीय कूड़ो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 03 स्वर्ण, 02 रजत, 02 कांस्य सहित कुल 07 पदक जीता।

जांजगीर चम्पा :- 3 रॉ छत्तीसगढ़ स्टेट कूड़ो चैंपियनशिप कप 2025 का आयोजन कूड़ो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दुर्ग में दिनांक 4 से 6 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया। जिला कूड़ो एसोसिएशन जांजगीर–चम्पा के अध्यक्ष रवि पाण्डेय जी ने बताया कि जांजगीर–चांपा जिले के 7 खिलाड़ी शामिल हुए। शामिल खिलाड़ियों में प्रख्या जायसवाल, प्रियंका कश्यप, पायल जायसवाल, निर्जला लहरे, दीपांशी कश्यप, प्रिंसी अनंत, नोकेश्वर कौशिक ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। जिले के खिलाड़ियों ने 07 पदक जीतने में कामयाब रहे। पुरुष वर्ग में नोकेश्वर कौशिक ने अंडर 19 आयु वर्ग के 68 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतने में सफल रहा।

महिला वर्ग में प्रख्या जायसवाल ने अंडर 16 आयु वर्ग के 49 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफल रही, निर्जला लहरे ने अंडर 16 आयु वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, पायल जायसवाल ने 16 आयु वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रियंका कश्यप ने 18 आयु वर्ग के 70 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, प्रिंसी अनंत ने 14 वर्ष आयु वर्ग के 36 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता । दीपांशी कश्यप ने 14 आयु वर्ग के 56 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतने में सफल रही | पदक जीतने पर खेल अधिकारी एवं युवा कल्याण जांजगीर चम्पा जिला सचिव रवि पाण्डेय जी जिला कूड़ो एसोसिएशन जांजगीर चांपा के खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एवं पुणे में होने वाले नैशनल के लिए सभी कोचों ने ज्ञापित किए।




