रायपुर

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन कल आएंगी छत्तीसगढ़, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन अपने दो दिवसीय प्रवास पर 22 अगस्त को 3 बजे छत्तीसगढ़ आ रही है. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी इंदुबाला गोस्वामी राज्यसभा सांसद व महामंत्री महिला मोर्चा, निशा सिंह, विधायक व राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंत्री एवं आरती सिंह महिला मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ महिला महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत प्रदेश के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम का होना सुनिश्चित हुआ है. इसके तहत विभिन्न जिलों में लाभार्थी सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन, महिला जनचौपाल एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा. राष्ट्रीय पदाधिकारी रायपुर भिलाई दुर्ग, धरसीवा (सिलयारी) में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की बहनों के साथ सम्मिलित होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News