अकलतरा

सेजेस अकलतरा की छात्रा राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित

अकलतरा :- तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 7 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले 38वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंचल के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल अकलतरा के पूर्व माध्यमिक की कक्षा 8वीं की छात्रा कु. अवि पाटले पिता विनोद पाटले का चयन छत्तीसगढ़ राज्य से सब जूनियर अंडर 14 एथलेटिक्स टीम में शॉटपुट के लिए हुआ है। यह राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संपन्न हुई। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य गीता सिंह, प्रधानपाठक सूरज चौबे एवं समस्त शाला परिवार द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। उक्त जानकारी छ.ग एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!