छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया समाज निर्माण का संकल्प

पामगढ़, 24 सितम्बर। संत शिरोमणि गुरु घासीदास महाविद्यालय पामगढ़ एवं छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस प्रेरणादायी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत, सद्भावना गीत प्रस्तुत करते हुए अपने अनुभव साझा किए और “मैं नहीं, आप” की भावना से सेवा भाव को जीवन का उद्देश्य बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। यह आयोजन संस्था की संचालक/संस्थापक श्रीमती शकुंतला डॉ. राजाराम बनर्जी, संस्था सचिव श्रीमती उषा दिव्य तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती नमिता जीत राय मैडम के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संचालक श्री के. जे. राय, महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री सुरेन्द्र भार्गव, ज्ञान ज्योति विद्यालय प्राचार्य श्री डी. के. सुमन, महाविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री विक्रांत तथा विद्यालय कार्यक्रम अधिकारी श्री फनीराम जांगड़े सहित अनेक प्राध्यापक एवं शिक्षक मंचासीन रहे।

अपने उद्बोधन में श्री के. जे. राय ने कहा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास और समाज का विकास दोनों ही बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक हैं।

प्रभारी प्राचार्य श्री सुरेन्द्र भार्गव ने “NSS को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए ‘मैं नहीं बल्कि आप’ की भावना से कार्य करने” के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय प्राचार्य श्री डी. के. सुमन ने “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में शीतल तेंदुलकर, प्रीति कुमारी, लक्ष्मी, पल्लवी, दीपक खूंटे, प्राची सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अंत में सभी स्वयंसेवकों ने एनएसएस दिवस को आत्मविकास और समाज निर्माण की दिशा में एक प्रेरक अवसर बताते हुए गर्व का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!