छत्तीसगढ़शिवरीनारायण

शिवरीनारायण मेला में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री, पुलिस नियंत्रण से बाहर हालात

शिवरीनारायण। शिवरीनारायण मेला क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री तेजी से बढ़ती जा रही है। मुझे वहां के स्थानीय लोगों के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई है कि जोगिडीपा वार्ड क्रमांक 01 में खुलेआम कच्ची महुआ शराब बेची जा रही है।

मेला क्षेत्र धार्मिक और पारिवारिक माहौल वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे आते हैं। इसके बावजूद इस तरह की अवैध गतिविधि का खुलेआम चलना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अवैध शराब बिक्री के कारण क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे शांति और सुरक्षा प्रभावित हो रही है। शराब के नशे में झगड़े और अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिल रही है।

यह स्थिति न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि मेले की गरिमा और सामाजिक वातावरण को भी नुकसान पहुंचा रही है। इस तरह की अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगना आवश्यक है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!