छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला सलाहकार व समन्वय समिति की बैठक

माय भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in/ पर पंजीयन कर जुड़ सकते है युवा

जांजगीर-चांपा 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के व्यापक पंजीयन को लेकर जिला सलाहकार व समन्वय समिति की बैठक ली। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि युवाओं के सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (मेरा युवा भारत) पोर्टल संचालित की जा रही है। यह पोर्टल पंजीकृत युवाओं को अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं व आयोजनों में सहभागिता के बहुमूल्य अवसर प्रदान करेगा। ये अवसर युवाओं के सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में अत्यंत सहायक हैं। इस दौरान 15 अगस्त तक जिले के अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों व विभिन्न विभागों के समन्वय से विशेष अभियान चलाकर पात्र युवाओं का अधिकतम पंजीयन कराया जाए। साथ ही पंजीयन कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला युवा अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा माथुर ने बताया कि माय भारत विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ने, उनकी क्षमताओं का विकास करने तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाने का राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने जानकारी दी कि 15 अगस्त तक विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा माय भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in/ पर पंजीयन करा सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!