छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026: कृषि यंत्रों का प्रदर्शन और पशु प्रदर्शनी का आयोजन

कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा दी गई कृषको को नवाचार और नवीन कृषि यंत्रों के संबंध में जानकारी

जांजगीर-चांपा, 13 फरवरी 2026/ जिले में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के समापन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र जर्वे, जांजगीर परिसर में कृषि यंत्रों का जीवंत प्रदर्शन एवं पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल के द्वारा कृषकों से खेती-बाड़ी के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं अपना अनुभव किसानों से साझा किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, सरपंच, ग्राम पंचायत जर्वे (च) श्री कमल कश्यप, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के.डी.महंत कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. रंजीत मोदी, विषयवस्तु विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत सूर्यवंशी, सहायक पशु चिकित्सक डॉ. एस.एस., प्रगतिशील कृषक श्री दुष्यंत सिंह, श्री शिव कुमार तिवारी के द्वारा अंचल के कृषकों को नवाचार के विषय पर व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं जैविक खेती, ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन प्रोत्साहन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, रबी फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन, रबी फसलों एवं कीट प्रबंधन एवं भण्डारित अनाजो में कीट प्रबंधन, रबी फसलो मे रोग प्रबंधन, उन्नत विलोपित किस्मों, के सम्बंध में वैज्ञानिको एवं प्रगतिशील कृषकों के द्वारा जिले एवं दूरस्थ क्षेत्र से आये कृषको को खेती के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण उपरांत कृषि अभियांत्रिकी बिलासपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर के द्वारा उन्नतशील कृषि यंत्रों का जीवांत प्रदर्शन एवं पशु प्रदर्शन एवं उन्नत नस्लों का दूरस्थ अंचल आये कृषकों को अवलोकन कराया गया। उक्त कार्यक्रम में वैज्ञानिको के द्वारा कार्यक्रम में आये कृषको से प्रशिक्षण उपरांत प्रश्नोत्तरी किया गया जिसमें किसानो के द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जिससे जिले के कृषको के उन्नत खेती करने की जिज्ञासा बढी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!