साप्ताहिक जनदर्शन अब हर मंगलवार को सुबह 11 बजे से होगा आयोजित

मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर करेंगे आमजनों की समस्याओं का समाधान
प्रत्येक सोमवार होगी साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक
जांजगीर-चांपा 20 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशन के परिपालन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा की बैठक सोमवार को प्रातः 10 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी तथा प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनदर्शन अब मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रत्येक मंगलवार तथा बुधवार को कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं आमजनता से भेंट हेतु निर्धारित समय को कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित करेगें एवं आमजनों की समस्याओं का समाधान व कार्यालयीन लंबित प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।




