छत्तीसगढ़पामगढ़

विधायक शेषराज हरबंश के प्रयास से कोनारगढ़–मल्हार मार्ग बजट में शामिल, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

पामगढ़। क्षेत्र की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग कोनारगढ़ से मल्हार मार्ग को माननीय श्रीमती शेषराज हरबंश, विधायक पामगढ़ के सतत प्रयासों से मुख्यमंत्री द्वारा बजट में शामिल किया गया है।

इस परियोजना के अंतर्गत मुलमुला से कोनारगढ़ होते हुए मल्हार तक लीलागर नदी तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण पुल–पुलिया सहित किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कोनारगढ़ एवं आसपास के ग्रामों के नागरिकों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

बजट में इस बहुप्रतीक्षित मांग को शामिल किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्णय ग्रामीण हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर पुष्पलता (सन्नी) यादव, जनपद सदस्य, ने क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश का हार्दिक धन्यवाद एवं सादर आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से यह महत्वपूर्ण मांग बजट में सम्मिलित हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!