छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बाल संरक्षण एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा, 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में बाल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला दर्शभाठा में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के संबंध में जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन चांपा में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो एक्ट, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के स्थायी पुनर्वास के संबंध में प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त एवं सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान तथा उनके संरक्षण एवं पुनर्वास के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट एवं नशे में लिप्त बच्चों से संबंधित मामलों की सूचना तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही 9827771819 एवं 8963997174 पर भी सूचना दी जा सकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!