छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

बरसात से पहले ग्राम पंचायत ससहा की बड़ी पहल : टिकरी पारा की गलियों में डस्ट बिछाकर सुधारी गई आवागमन व्यवस्था

पामगढ़। “एक कदम स्वच्छता की ओर” अभियान के तहत ग्राम पंचायत ससहा द्वारा स्वच्छता, जनसुविधा एवं ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से विशेष पहल करते हुए पंचायत क्षेत्र की आंतरिक गलियों में साफ-सफाई एवं डस्ट बिछाने का कार्य कराया जा रहा है।

ग्राम ससहा के टिकरी पारा की गलियां लंबे समय से कीचड़युक्त एवं असुविधाजनक बनी हुई थीं। विशेषकर बरसात के दिनों में यहां जलभराव और गंदगी की समस्या के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी।

ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा की भावना के साथ पहल की। इसके परिणामस्वरूप टिकरी पारा की गलियों में डस्ट बिछाने का कार्य कराया गया, जिससे आने वाले बरसात के मौसम में आवागमन सुगम होगा तथा स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के निर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस जनहितकारी कार्य से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने पंचायत की सक्रियता और संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए ग्राम पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास और जनसुविधा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

जागरूकता संदेश : “स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम की पहचान है। आइए, हम सभी मिलकर अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने का संकल्प लें। कचरा निर्धारित स्थान पर डालें, स्वच्छता अपनाएं और ग्राम विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।”

ग्राम पंचायत ससहा स्वच्छता, जनसुविधा और समग्र विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!