
पामगढ़, 2 जुलाई। डोंगाकोहरौद के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर कल 3 जुलाई को आयोजित आंदोलन के समर्थन में पामगढ़ व्यापारी संघ ने एक दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।
व्यापारी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन के समर्थन में कल 3 जुलाई को पामगढ़ के सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखेंगे।
व्यापारी संघ ने सभी व्यापारियों से इस एक दिवसीय बंद को सफल बनाने तथा ग्रामीणों की मांग के समर्थन में सहयोग देने की अपील की है। संघ का मानना है कि क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा के लिए सड़क निर्माण आवश्यक है तथा इस जनहित की मांग के समर्थन में व्यापारियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल एवं अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी।
पामगढ़ व्यापारी संघ ने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखते हुए इस एक दिवसीय बंद को सफल बनाने का आग्रह किया।




