छत्तीसगढ़पामगढ़

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 45 छात्राओं को मिली नई उड़ान, पामगढ़ में हुआ साइकिल वितरण समारोह

पामगढ़, 30 जुलाई। स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पामगढ़ में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमी में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं बीपीएल परिवारों की 45 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना मानेस जांगड़े, जनपद उपाध्यक्ष श्री रूपचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री मनोज घोष, विधायक प्रतिनिधि श्री नीरज खूंटे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री पिंटू कमल खूंटे, जनपद सदस्य श्रीमती पुष्पा यादव, श्रीमती भुनेश्वरी सिंह, पार्षद श्री संजय खांडे, श्री सन्नी यादव, श्री लक्ष्मीकांत गौराहा, श्री त्रिशंकु साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!