छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़

ससहा में सेवा संकल्प अभियान: रंगोली-चित्रकला से सजी रचनात्मकता, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत रोपा आम का पौधा

 

पामगढ़, 27 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता के साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में श्रुति जोशी, विमला, सृष्टि, पलक साहू एवं आकांक्षा दिनकर ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अदिती जोशी एवं अंजली ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

“एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आम का पौधा रोपा गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पामगढ़ के सभापति जय कुमार साहू, ग्राम पंचायत ससहा की सरपंच कुसुम साहू, पंचायत सचिव लखेश्वर यादव, विद्यालय अधीक्षिका निर्मला रात्रे, शिक्षिका उमा बंजारे, व्यवस्था शिक्षक तरुणा राजपूत, हीना बंसल, मोनिका दिनकर, कीर्ति कुंभज, हेमलता, नगरसेना जयकुमारी सहित विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, सेवा भावना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, स्वच्छता, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!