छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, कलेक्टर ने फसल क्षति का शीघ्र सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश

प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर 2026। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र एवं वास्तविक आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मानदंडों के अनुरूप पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा आवश्यक कार्रवाई समय-सीमा में पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!