पामगढ़
महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन ने वृद्धा आश्रम पामगढ़ में किया पौधरोपण

पामगढ़ :- “ एक पेड़ मां के नाम “के तहत देव सेवा समिति वृद्धा आश्रम पामगढ़ परिसर में श्री महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ के समस्त पदाधिकारी एवं महिला सदस्यों जिसमे फाउंडेशन के पदाधिकारी सचिव उमेश कांत व सामाजिक कार्यकर्ता चंचला कुर्रे सदस्य, श्याम कला दिवाकर, संगीता मानिकपुरी, कुसुम रात्रे , श्रेया, देव सेवा समिति वृद्धा आश्रम के समस्त कार्यकर्ता एवं वृद्धजन उपस्थित में वृक्षारोपण किया गया। सभी से निवेदन है कि हर खास मौके पर एक वृक्ष जरुर लगाएं।