छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 पुलिस अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 4 पुलिस अधिकारियों के अस्थायी स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश 11 सितंबर 2026 को जारी हुआ।
आदेश के अनुसार निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी चांपा को रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं सउनि बाबूलाल दिवाकर, थाना चांपा को भी रक्षित केंद्र जांजगीर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक कमलेश शेण्डे, थाना प्रभारी सारागांव को थाना प्रभारी चांपा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रमोद कश्यप, यातायात शाखा को थाना प्रभारी सारागांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।



