रायपुर

प्रदेश में होली पर्व की धूम, राजधानी में कई जगहों पर आज होलिका दहन की तैयारी

रायपुर :- होली पर्व की शुरूआत आज रविवार की शाम से हो जाएगी। इस बार लोगों में पर्व को लेकर गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। इस बार के होली बाजार में काफी अधिक बिक्री हो रही है। बताया जा रहा है कि शहर में रंग-गुलाल, पिचकारी के साथ होली से संबंधित अन्य सामग्रियों की थोक बिक्री करने वालों की अच्छी कमाई हो रही है।

बता दें कि आज पूरे देश में होलिका दहन किया जाएगा। होली की धूम छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में जगह-जगह पर होलिका दहन की तैयारी हो रही है। इसी कड़ी में आज पूरे शहर गांवों के चौक-चौराहों पर लकड़ी इकट्ठा कर होलिका जलाई जाएगी। वहीं चुनाव और पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद है। शहर के कई इलाकों में आज भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

राजधानी रायपुर में आज 700 स्थानों पर होली जलाई जाएगी। होलिका दहन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के अलर्ट मोड पर है। 11.15 से 12.30 के बीच होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। आज सुबह 9.55 से रात 11.13 तक भद्रा का साया रहेगा इस वजह से 11.13 के बाद होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन और होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News