जांजगीर-चांपा
भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कमला देवी पाटले हुई सम्मिलित

जांजगीर। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले दिनांक 24 मई को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में सम्मिलित रहीं। यह विशेष बैठक केवल इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनावी राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए विशेष चर्चा हेतु आयोजित की गई थी।
अपने दिल्ली दौरे में 25 मई को कमला देवी पाटले ने डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जी के बाद दलित समाज से देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी से उनके निवास में भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनकी धर्मपत्नी से भी भेंट मुलाकात कर बधाई दी।