छत्तीसगढ़पामगढ़

“पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है” – पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, भाजपा मंडल मुलमुला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

पामगढ़, 12 जुलाई 2025। भाजपा मंडल मुलमुला मुख्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू थे। उनके साथ नगर पालिका जांजगीर के उपाध्यक्ष व मंडल कार्यक्रम प्रभारी मोहन यादव और भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष लहरे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुए इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज यह अभियान जन-जन की भागीदारी से जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधरोपण के बाद उसकी समुचित देखभाल का आग्रह किया और कहा कि जब यह पौधा वृक्ष बनेगा, तो यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर होगा।

कार्यक्रम प्रभारी मोहन यादव ने कहा कि भाजपा न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अन्य दल केवल चुनावों में सक्रिय होते हैं, जबकि भाजपा सतत सेवा, संस्कार और पर्यावरण रक्षा जैसे कार्यों को भी अपना धर्म मानती है।

अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष लहरे ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधरोपण के माध्यम से धरती को हरा-भरा रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने अभियान के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ने की बात कही।

इस अवसर पर भाजपा मंडल मुलमुला के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव, कार्यक्रम संयोजक गजानंद कश्यप, मंडल महामंत्री कौशल जोशी, उपाध्यक्ष द्वारिका वर्मा, रामपुकार कश्यप, बसंत साहू, मंडल मंत्री आनंद कंद सिंह, कार्यालय मंत्री संतोष साहू, मंडल मंत्री प्रहलाद साहू, डॉ. संतोष कश्यप, रमेश वाद्यकार, ननकी सोनी, नंदकिशोर सिंह, चोलराम कौशिक, चंदाराम कश्यप, राजकमल कुंभकार, लक्ष्मी कश्यप, राजधर सिंह, बाबा सिंह, भारत मेहर, आर्यन यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!