छत्तीसगढ़मस्तूरी

ग्राम चकरबेढा में गणेश चतुर्थी पर सम्मान समारोह, मुख्य अतिथि रहे जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे

मस्तूरी, 28 अगस्त 2025। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ग्राम चकरबेढा में नवयुवक मंडली द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की आरती से हुआ। इसके पश्चात ग्राम के वरिष्ठ जनों को माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि  गांव की असली ताकत उसके युवा और बुजुर्ग हैं। दोनों का संगम ही गांव के विकास की नींव है। उन्होंने युवाओं को हमेशा सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नवीन घोष, पूर्व सरपंच राजू राय, रामगोपाल राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

आयोजन को सफल बनाने में नीतीश टंडन, हरीश घृतलहरें, पंकज टंडन, मनी राय, विजय टंडन, शौर्य घृतलहरें, देवा टंडन, धनराज टंडन, सत्येंद्र टंडन, गोलू टंडन, करण घृतलहरें, प्रवेश घोष, राजा टंडन, रोशन राय, अंगसैन टंडन, राजा राय, अमित टंडन, प्रतीक टंडन, अक्षय घृतलहरें, सोमिल टंडन, बबला पुत्र, विमल टंडन और सुमित रात्रे का विशेष योगदान रहा।

जयकारों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ और पूरा गांव भक्ति, सम्मान व उत्साह के माहौल में डूबा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!