छत्तीसगढ़पामगढ़

पामगढ़ में विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

पामगढ़ :- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन जिला कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड पामगढ़ में महिला स्व सहायता समूह रसोइयों का कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन *सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़*के प्रांगण में हुआ इस प्रतियोगिता में प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शालाओं के रसोईया,जिनका संकुल स्तर पर चयन हुआ वे सभी रसोइयों का कुकिंग प्रतियोगिता में- गरीबीन स्व सहायता समूह चंडीपारा रसोइया-अंजलि खरे,नर्मदा खरे, मछुआरा स्व सहायता समूह रसोइया देवकुंवर केवट,लखनी केवट, दिनकर महिला स्वयं सहायता समूह कोसीर रसोइया पिंकी दिनकर,रंजीता दिनकर,सरस्वती महिला स्वसहायता समूह खरौद रसोइया नर्मदा साहू, सरिता यादव, जय मां चंडी स्व सहायता समूह खोरसी आरती कर्ष, कामिनी यादव,जय बजरंग महिला स्व सहायता समय मदनपुर रसोईया राधिका सिंह छत्रपाल सिंह बजरंग महिला स्वयं सहायता समूह मुड़पार (ब) सम्मिलित हुए।प्रतियोगिता के सम्बंध में श्री राकेश कुमार सोनी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ द्वारा बताया गया कि विकासखंड में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सहित कुल मिलाकर 250 विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन का वितरण किया जा रहा है इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों एवं पालकों के मध्य प्रचार प्रसार करना निर्धारित कुकिंग कास्ट के अंदर विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करने की जानकारी सभी समूह तक प्रसारित करना एवं इस प्रतियोगिता के माध्यम आए रसोईया एवं समूह में स्वच्छता के साथ कुकिंग को प्रोत्साहित करना एवं बच्चों के पसंद के आधार पर मीनू तैयार करना प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मोहनलाल कौशिक, जे आर सारथी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री सुचिता भोंसले सहायक विकास का शिक्षा अधिकारी श्रीमती शिल्पा दुबे प्रभारी प्राचार्य सावित्रीबाई फुले कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़,श्रीमती रात्रे मेडम एवं प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला पिछड़ा वर्ग मोहल्ला के छात्र छात्राएं रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बजरंग महिला स्व सहायता समूह मुड़पार ब को 3000 की नगद राशि, द्वितीय स्थान जय बजरंग समूह झूलन को 2000 की नगद राशि ,तृतीय स्थान गरीबीन महिला स्वसहायता समूह चंडीपारा को 1000 की नगद राशि प्रदान किया गया, साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिला समूहों को प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप 500-500 नगद बीईओ मोहनलाल कौशिक जी के द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मोहनलाल कौशिक के द्वारा समूह को अपील किया गया कि विद्यालय के मेनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन बनाने एवं स्वछता के लिए अपील किया गया।इसके अलावा सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सारथी सर,भोंसले मेडम एवम सोनी सर के द्वरा भी सम्बोधन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विकास पांडे शिक्षक के द्वारा किया गया,कार्यक्रम का संपूर्ण व्यवस्था एमडीएम खण्ड प्रभारी मनोज यादव एवं ऑपरेटर अभिषेक श्रीवास एवं रूपेश यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास खण्ड से शैक्षिक समन्वयक – निधिलता जायसवाल, महेंद्र कुमार साहू ,परमेश्वर बंजारे,भागवत खन्ना,भूपेंद्र ध्रुव,गोपाल साहू, नरेंद्र गिरी गोस्वामी, टेकराम कुर्रे,मनोज पटेल,संतोष कुमार लहरे विनोद कुमार भारती,शिक्षक ममता डहरिया,निर्मला रात्रे, आरती लहरे,रश्मि बर्मन,लता सोनवानी,ईश्वर खरे, अशोक ठाकुर कार्यालयिन स्टाफ पुरुषोत्तम यादव आदित्य सिंह सम्मत डहरिया,अमन भास्कर,ज्योति टंडन,सुनीता धिरही आदि उपस्थति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!