छत्तीसगढ़पामगढ़

पामगढ़ में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर भव्य शहीदी यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से गूंजा नगर

पामगढ़, 6 अक्टूबर 2025। सिख समाज के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकली शहीदी यात्रा का पामगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। यह पवित्र यात्रा 3 अक्टूबर को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर तक चलेगी तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरों से होते हुए रायपुर में संपन्न होगी।

पामगढ़ पहुंचने पर शहीदी यात्रा का स्वागत दुपट्टा चौक से लेकर गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा पामगढ़ तक पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ किया गया। यात्रा की अगुवाई पंज प्यारों ने की, जिनका नगरवासियों और सिख संगत ने हृदय से स्वागत किया।

गुरुद्वारा में ज्ञानी जी द्वारा सबद कीर्तन और अरदास के बाद सिख समाज द्वारा पंज प्यारों और अतिथियों को मोमेंटो व सरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण संगठन द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के तैल चित्र से पंज प्यारों का सम्मान किया गया, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पूरी स्वागत रैली की अगुवाई की।

कार्यक्रम में सिख समाज के वरिष्ठजन महेंद्र सिंह छाबड़ा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा, सतपाल सिंह खनूजा, इंदरपाल आजमानी, रंजीत सिंह गांधी, भूपेंद्र सिंह गांधी, सुरजीत सिंह गांधी, गुरमीत सिंह गांधी, अशोक जुनेजा, कमल जुनेजा, राजू जुनेजा, मिंटू गांधी, चरनजीत गांधी, गोविंद सिंह गांधी, रघुवीर सिंह गांधी, राजेंद्र सिंह गांधी, नानक सिंह गांधी, चरनजीत सोढ़ी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त डॉ. डी.सी. चौधरी, नरेन्द्र पांडेय, श्यामबिहारी तिवारी, दिनेश थवाईत, अजय दिव्य, कोमल ब्रह्मभट्ट, संजय मिश्रा, सोनाराम यादव, होरीलाल आदित्य, राजन थवाईत, मुकेश कश्यप, सत्यनारायण शर्मा, प्रितपाल सिंह गांधी, गुलजीत सिंह गांधी, सोनू गांधी, रवि गांधी, रिक्की गांधी, लक्की गांधी, शैवी गांधी सहित सर्व समाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व ब्राह्मण संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान और उनके आदर्शों को नमन करते हुए सभी ने “सर्व धर्म समभाव” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!