
पामगढ़, 23 मई 2025। “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत नगर पंचायत पामगढ़ में आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, शिकायतों का त्वरित निराकरण करना, तथा लोगों को उनके अधिकारों और सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।
समाधान शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पेयजल, सफाई, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति कर आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही कई योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं लाभ सामग्री का वितरण भी किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौरी छोटू जांगड़े, एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ब्रज मोहन सिंह परस्ते, की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी सेवाएं दीं और नागरिकों के साथ संवाद कर समस्याएं सुनीं।