
रायपुर, 23 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में आज कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा बैठक में विधायक धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह एवं अजय चंद्राकर की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी विधानसभा कार्यों एवं सत्र संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।




