छत्तीसगढ़शिवरीनारायण

शिवरीनारायण वार्ड क्रमांक 2 में पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम बिक रहा अवैध गांजा, कार्रवाई से परहेज

शिवरीनारायण। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण नगर के वार्ड क्रमांक 2 में डॉक्टर मनहरण के घर के पीछे स्थित गली में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद पुलिस द्वारा किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि संबंधित क्षेत्र में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार सक्रिय है और यह सब पुलिस की जानकारी में होते हुए भी जारी है। दिनदहाड़े गांजे की बिक्री होने से क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस अवैध गतिविधि के कारण मोहल्ले का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है और आम नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई प्रभावी कदम सामने नहीं आया है।

सूत्रों के अनुसार यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो अवैध नशे का यह कारोबार और फैल सकता है, जिससे सामाजिक और कानून व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!