क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अमलीपाली से चोरी इक्को कार बरामद

आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त कार का उपयोग बिलासपुर स्थित ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों रुपये की लूट की वारदात में किया गया था उपयोग

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही

 जांजगीर चांपा। प्रार्थी दुष्यंत, निवासी ग्राम अमलीपाली, थाना अकलतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16-17 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों द्वारा उनकी इक्को कार क्रमांक CG 13 N 0999 चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस के संज्ञान में आया कि उक्त वाहन का उपयोग सरकंडा थाना, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 219/2026 (विभिन्न धाराएं बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट) के मामले में किया गया।

आरोपियों द्वारा बिलासपुर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में सोना-चांदी एवं नगदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

वारदात की योजना

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले अंबिकापुर से एक मोटरसाइकिल चोरी की, तत्पश्चात अमलीपाली से इक्को कार चोरी की। दोनों वाहनों का उपयोग कर पांचों आरोपियों ने ज्वेलरी शोरूम में लूट की योजना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी चोरी की बाइक और इक्को कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें बिलासपुर पुलिस द्वारा मौके से जप्त किया गया।

अंतर्राज्यीय कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात बिलासपुर पुलिस आरोपियों को अपने प्रकरण में छत्तीसगढ़ लाई, जहां विधिवत गिरफ्तारी की गई। तकनीकी जांच एवं गिरफ्तारी थाना अकलतरा क्षेत्र से चोरी हुई इक्को कार के इंजन एवं चेसिस नंबर का मिलान किया गया, जो लूट की घटना में प्रयुक्त उसी वाहन से मेल खाया। पांचों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पुलिस रिमांड पर लिया गया एवं वाहन की जप्ती को शुमार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. विजय लाम्बा पिता रामलाल लाम्बा उम्र 52 वर्ष निवासी ओम विहार उत्तम नगर द्वारका उत्तर दिल्ली

2. विनोद उर्फ बिनू प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति उर्फ सुकलाल उम्र 33 वर्ष निवासी गणेश चौक जमुना कालरी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर मप्र।

3. करीमखान पिता वसीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बरेली थाना बारादरी जिला बरेली उप्र।

4. इरफान अली पिता अकरम अली उम्र निवासी झलमला (टिकरीपारा) थाना सीपत जिला बिलासपुर।

5. मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित गुङवा पिता स्व. सुन्दर बाल्मिकी निवासी सेक्टर 115 सोरठा थाना सेक्टर 113 गौतम बुद्ध नगर उप्र।

उपरोक्त कार्यवाही में SDOP अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा,ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार एवं उसके टिम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!