छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत तनौद एवं नगर पालिका अकलतरा में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

जिले के प्रभारी सचिव श्री एस प्रकाश ने किया जन समस्या निवारण शिविर का निरीक्षण

विधायक, प्रभारी सचिव, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉलों का किया अवलोकन, शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ देने कहा

जांजगीर-चांपा 14 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नगर पालिका अकलतरा के कंुवर भुवन भास्कर प्राथमिक एवं माध्यमिक वि वार्ड 12 एवं जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत तनौद के हाई स्कूल तनौद में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत तनौद में आयोजित शिविर में विधायक, प्रभारी सचिव, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व संसदीय सचिव सहित अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध सेवा प्रदाय तथा प्राप्त आवेदनों के संवेदनशील निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, सुपोषण किट, ऋण पुस्तिका सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्रियों का वितरण किया गया। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत तनौद में आयोजित शिविर में कुल 1342 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमे 1281 मांग एवं 61 शिकायत से संबंधित है।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला साहू, श्रीमती संतोषी सिंह रात्रे, श्रीमती प्रीति दिव्य, जनपद पंचायत पामगढ़ उपाध्यक्ष श्री रूपचंद साहू, श्री गुलाब सिंह, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री मानस जांगड़े, जनपद पंचायत पामगढ़ सदस्य श्री रामबिलास खुंटे, श्रीमती भूनेश्वरी अग्नि सिंह, श्री रामचन्द्र भेंड़पाल, श्री अश्वनी कुर्रे, श्रीमती शांता बाई साहू, श्रीमती भूरी गोड़, श्री त्रिदेव कुमार साहू, श्रीमती रजनी देवी साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

जिले के प्रभारी सचिव श्री एस प्रकाश ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों के समस्याओं के प्रभारी निराकरण के लिए प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। साथ ही शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आव्हान तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अपील पर्र इंधन की मितव्ययितापूर्ण उपयोग करने, मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालने करने की अपील की।

विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही विभिन्न विभागों को सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ देने एवं प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण करने कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं एवं उनका निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा नागरिक अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि “सुशासन तिहार” का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का पारदर्शी, सरल और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। सरकार मंशानुरूप आम नागरिकों की शिकायतों और मांगों का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है, ताकि लोगों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। उन्होंने सभी प्राप्त आवेदनों निराकरण की सूचना आवेदकों को देने कहा। उन्होंने शिविर में लगाये जा रहें विशेष स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने नागरिकों से अपील की।

15 मई को नगर पालिका चांपा एवं ग्राम पंचायत जर्वे ब में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार अंतर्गत 15 मई को नगर पालिका चांपा के वार्ड क्र. 20 छत्रपति शिवाजी खेल सभागृह (इंडोर हॉल) एवं जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे ब में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका चांपा के शिविर में वार्ड 11 से 25 कुल 15 वार्ड शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत जर्वे ब में कुल 19 ग्राम पंचायत जर्वे-च, पिसौद, उदेबंद, बिरगहनी-च, कुलीपोटा, बसंतपुर, लछनपुर, मड़वा, कुदरी, महुदा-च, उच्चभिट्ठी, जाटा, कमरीद, सिवनी-च, कुरदा, कोसमंदा, बालपुर, रैनपुर, नवागांव ग्राम पंचायत शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!