दिल्ली
कल ही दिया इस्तीफा और आज मिल गई टिकट, यहां से लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव की तारीखों का कुछ ही दिनों के अंदर ऐलान होने को है। सभी पार्टियां चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच भाजपा ने आप अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 72 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया है। लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी नाम शामिल है, जो करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।