छत्तीसगढ़रायपुर

विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन सम्मान समारोह में महिला हितग्राहियों का सम्मान

विष्णु की पाती का हुआ वाचन, महिलाओं के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

हरी साग- सब्जियों की लगाई गई प्रदर्शनी

रायपुर :- धरसींवा विधानसभा स्तरीय अंतर्गत तिल्दा के भरत देवांगन स्कूल मैदान में महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित महिलाएं ने योजना की राशि से व्यवसाय शुरु की है। साथ ही रोजगार मूलक कार्य में इस्तेमाल कर रही है। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्पर्धा एवं स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान किया गया।

साथ ही महिला फुगड़ी, महिला रस्साकशी, निम्बू चम्मच स्पर्धा, महिला कुर्सी दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम संकल्प एवं विष्णु की पाती का वाचन किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कैम्प लगाए गये। जहां महिलाओं के बीपी और शुगर की जांच की गई। हरी-साग सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई। आधार कैम्प में आधार पंजीयन और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत भी खाते खोले गये। कार्यक्रम में खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ श्री विवेक गोस्वामी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!