छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी, निरीक्षक जय कुमार साहू एवं उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

जांजगीर-चांपा, 05 जुलाई 2025। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा आज एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए दो पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जय कुमार साहू, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ थे, उन्हें पूर्व में प्रभारी मानव तस्कर निरोधक इकाई (Anti Human Trafficking Unit) जांजगीर हेतु जारी आदेश को निरस्त करते हुए अब थाना प्रभारी बिर्रा नियुक्त किया गया है।

वहीं उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, जो वर्तमान में थाना प्रभारी बिर्रा के रूप में कार्यरत थे, को अब मानव तस्कर निरोधक इकाई (Anti Human Trafficking Unit) जांजगीर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह आदेश पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!