
रायपुर :- राज्य शासन ने 2007 बैच के आईएएस यशवंत कुमार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। यशवंत कुमार को यह प्रभार दिए जाने के बाद हिमशिखर गुप्ता इससे मुक्त हो जाएंगे। गुप्ता के पास श्रम, गृह एवं जेल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। यशवंत कुमार वर्तमान में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
देखें आदेश –