
महेंद्र सिंह राय बिलासपुर, 15 जनवरी 26। मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद भोला राम साहू के प्रथम ग्राम आगमन पर उनके गृह ग्राम में हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
वर्तमान में ग्राम पंचायत केवटा डीह टांगर के सरपंच भोला राम साहू को संगठनात्मक सक्रियता और जमीनी कार्य के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर भोला राम साहू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सहित प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में संतराम साहू, गोवर्धन प्रसाद, चंदराम साहू, सोनाराम उप सरपंच, दिनेश साहू (रोजगार सहायक), महेंद्र सिंह (पत्रकार) सहित पंच, उप सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




