भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का पामगढ़ में ऐतिहासिक व भव्य स्वागत

जांजगीर–चांपा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम आगमन पर पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य, ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक जोश, ऊर्जा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
पामगढ़ विधानसभा पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े के निवास पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेयी चौक, रहौद में फूल-मालाओं, नारों एवं आतिशबाजी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति से पूरा क्षेत्र उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कोसला ग्रामवासियों द्वारा कौशल्या माता का तैल चित्र नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह को भेंट किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी गौरवमयी बन गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पामगढ़ मंडल अध्यक्ष यशवंत साहु, मुलमुला मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव, कोडाभाट मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष लोकेश साहु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा एवं संगठन के जिला व मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, युवा नेता मनोबल सिंह जाहिरे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश कश्यप, मनोज घोष, संजू कौशिक, विश्वनाथ प्रताप जाहिरे, अमित अनंत, पालेश राज, अमन पाटले, नागदेव दर्वेश, मयंक कश्यप, उज्जैन यादव, सतीश पटेल, अभिषेक, गौरव तिवारी, पन्ना कश्यप, सोनू दास, लव कश्यप, राजक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने मकर संक्रांति एवं अपने जन्मदिन के अवसर पर मिले आत्मीय स्वागत व सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, और संगठन को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।




