छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शास. लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरौद में 8 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष का किया शिलान्यास

जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2026/ वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने आज खरौद नगर पंचायत के शास. लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि हीरक जयंती का आयोजन हमें भारत की गौरवशाली बौद्धिक और आर्थिक विरासत की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारत पहली सदी से लेकर 17वीं सदी तक लगभग 1600 वर्षों तक विश्व की सबसे सशक्त आर्थिक शक्ति रहा है। भारत ने विश्व को शून्य जैसा महान आविष्कार दिया, जिस पर आज दुनिया की पूरी गणना प्रणाली आधारित है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े नवाचार भारत की धरती पर हुए हैं। नालंदा और तक्षशिला जैसे ज्ञान-आधारित संस्थान इस बात के प्रमाण हैं कि भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान का केंद्र रहा है।

प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का समय है। आज टेक्नोलॉजी आधारित नवाचार तेजी से हो रहे हैं, इसलिए शिक्षा भी समयानुकूल और उपयोगी होनी चाहिए। शिक्षा समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज़ी से विकास की राह पर अग्रसर है और शिक्षा इस विकास की सबसे मजबूत नींव है। इस दौरान महाविद्यालय के स्मारिका दर्पणग्रंथ का विमोचन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, सदस्य माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ श्री चन्द्रकांत तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोविंद यादव, उपाध्यक्ष श्री महेश्वर यादव, पूर्व कुलपति, बरसूर विश्वविद्यालय श्री एस.डी.आर. चन्द्रा, क्षेत्रीय अपर संचालक, बिलासपुर डॉ. डी.पी. साहू, शिक्षाविद् एवं सदस्य, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर श्री बृजेश शुक्ला, अध्यक्ष जनपद पंचायत पामगढ़ श्रीमती रंजना मानेश जांगड़े, अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण श्री राहुल थवाईत, अध्यक्ष नगर पंचायत राहौद श्रीमती प्रतिमा कश्यप, श्री राजेन्द्र वैष्णव, श्री गुलाब सिंह, श्री चन्द्रशेखर देवांगन, श्री अमर सुल्तानिया, श्री संतोष लहरे, श्री चन्द्रकांत तिवारी, श्री प्रमोद कुमार सोनी, श्री महेश कुमार सोनी, श्री शिवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री शिवरात्री प्रसाद यादव, श्री योगेन्द्र कुमार सोनी, प्राचार्य डॉ. जी.सी. भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. खरौद में किया 8 लाख की लागत का अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास –

वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरौद में 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास किया। वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। शिक्षा का समाज और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने शिक्षा एवं वर्तमान में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि साहस और संघर्ष के साथ चुनौतियों का सामना करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!