छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पामगढ़ में कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ द्वारा सतनाम भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती इंदु बंजारे सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा योजनाओं की सफलता की कहानियों का वाचन किया गया और उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया।

परियोजना अधिकारियों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!