छत्तीसगढ़शिवरीनारायण

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुरली नायर को मिला “छत्तीसगढ़ गौरव रत्न अवार्ड”

शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और फिल्म जगत को समर्पित प्रतिष्ठित समारोह “बिलासा छालीवुड छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड्स 2026” का भव्य आयोजन 14 मार्च को बिलासपुर के चकरभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट के सामने क्रिकेट मैदान में किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रेस क्लब शिवरीनारायण के अध्यक्ष मुरली नायर को “छत्तीसगढ़ गौरव रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया। छालीवुड के इस प्रतिष्ठित मंच पर सम्मान प्राप्त कर मुरली नायर ने शिवरीनारायण क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर सिने एसोसिएशन (BCA) के तत्वावधान में किया गया, जिसके मुख्य आयोजक छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के निर्माता एवं निर्देशक सुनील सागर रहे। समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के कई कलाकार, निर्देशक, निर्माता, पत्रकार और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और छालीवुड कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद मुरली नायर ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि शिवरीनारायण की जनता, प्रेस क्लब के सभी साथियों और क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनभावनाओं को सामने लाना है और वे आगे भी निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

इस उपलब्धि पर शिवरीनारायण क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष अग्रवाल ने मुरली नायर को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने भी मुरली नायर को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!