छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सभी जनपद पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन

जल संरक्षण जल संचय, मोर गांव-मोर पानी, नवा तरिया आय के जरिया, क्यूआर कोड सहित मनरेगा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

जांजगीर-चांपा 07 मई 2026। जिले के जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में 07 मई 2026 को “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में इस दौरान आवास एवं मनरेगा योजनाओं से संबंधित विषयों के निराकरण करने के निर्देश दिए। रोजगार दिवस में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

रोजगार दिवस कार्यक्रम बरभांठा, पेंड्री, सेमरा, टूरी,चौराभांठा, पुटपुरा, करमा, बुड़गहन,ससहा, ठाकुरदिया,करमंदी, अमोरा, सुकली,झर्रा, पीथमपुर, खपरीडीह में हितग्राहियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण एवं जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मनरेगा अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने एवं मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर भी चर्चा की गई। “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया अभियान” के तहत “नवा तरिया – आय के जरिया” अभियान की जानकारी दी गई। जल संचयन एवं संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु स्लोगन, नारे एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!