
नई दिल्ली, 19 नवंबर 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए AICC सचिवों की नई नियुक्तियां एवं जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण किया है।
जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ के लिए श्री जितेंद्र बघेल एवं श्री हरम सिंह को AICC सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, पूर्व में AICC सचिव एवं संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे आठ नेताओं में छत्तीसगढ़ के भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव का नाम भी शामिल है। पार्टी ने इन सभी निवर्तमान पदाधिकारियों के संगठन में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
AICC द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।




