जांजगीर-चांपा

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

तीन दिवसीय आयोजन 10, 11 और 12 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी रंगारंग प्रस्तुति

छालीवुड सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा बांधेंगे समा, सामुहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा :- जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 – का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 10 फरवरी को सुबह 11 बजे हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत होंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक जांजगीर-चाम्पा श्री ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक, पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरवंश, विधायक जैजैपुर श्री बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक, जांजगीर-चाम्पा श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक, अकलतरा श्री सौरभ सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा श्री राघवेन्द्र प्रताप सिह, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, श्री भगवान दास गढेवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चाम्पा श्री जय थवाईत होंगे।

10 फरवरी को प्रातः 10 बजे श्री सुनील तिवारी समूह की रंग झांझर प्रस्तुति, दोपहर 3 बजे से मलखम्भ (पामगढ़ के खेल प्रतिभाओं द्वारा), दोपहर 3.30 बजे से जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं 6 बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और रात्रि 8 बजे से छालीबुड सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामुहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया जाएगा।

11 फरवरी को किसान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले –

11 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान सम्मेलन का शुभारंभ सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान प्रातः 10 बजे से वृहद किसान सम्मेलन, कृषि संगोष्ठी (उद्यान, पशुधन और मत्स्य पालन विभाग) कृषि वैज्ञानिकों का संवाद एवं कृषि यंत्रों की जीवन्त प्रदशर्नी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में सायं 5 बजे स्थानीय कलाकरो की प्रस्तुति, रात्रि 7.30 बजे श्रीमती पूर्णश्री राउत (ओडिसी नृत्य), रात्रि 8 बजे श्रीमती अल्का चन्द्राकर (फुलवारी समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं गीत) प्रस्तुति की जाएगी।

महोत्सव एवं कृषि मेला का समापन करेंगे सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले –

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 का समापन 12 फरवरी को सायं 4 बजे हाई स्कूल मैदान जांजगीर में सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दौरान प्रातः 10 बजे से कृषि वैज्ञानिकों का संवाद उन्नत नश्ल पशु प्रदर्शनी एवं कृषि यंत्रो क जीवन्त प्रदर्शनी, दोपहर 12 बजे जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे से स्थानीय कलाकारो की प्रस्तुति, सायं 5 बजे से अनुराग धारा श्रीमती कविता वासनिक छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं गीत एवं रात्रि 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में श्री गोविन्द राठी (शुजालपुर), श्रीमती पद्मिनी शर्मा (दिल्ली), श्री मनवीर मधुर (मथुरा), श्री मीर अली मीर (रायपुर), श्री हीरामणी वैष्णव (कोरबा), श्री रमेश विश्वहार (रायपुर) और बंशीधर मिश्रा (अकलतरा) द्वारा कविता पाठ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News