शा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़पार ब में समर कैंप प्रारंभ
![](https://cgkhabar24.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240418-WA0005.jpg)
पामगढ़ :- संकुल केंद्र मुड़पार ब के शा.पूर्व मा .शा मुड़पार ब में दिनांक 15/4/24 से 20/4/24 तक समर कैंप का आयोजन किया गया है।कैम्प का शुभारम्भ मोहन कौशिक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के मुख्य आतिथ्य, SMC के अध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ P/S, M/S, H/S संकुल समन्वयक की उपस्थिति मे किया गया एवं बच्चों को मोटीवेशन करते हुये स्काऊट के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कैम्प के प्रथम दिन आज जिला स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त पुरन पटेल ने बच्चो को स्काऊट का इतिहास बताते हुए विभिन्न प्रकार की तालियों के जानकारी दीये। फ्रर्स्ट एड , सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान किए,एवं मॉक ड्रिल भी कराया गया। प्रथम दिन बच्चो ने शाला साज सज्जा क्राफ्ट व अन्य गतिविधि किये विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।तथा कार्यक्रम पाश्चात बच्चों से फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य सेवक राम राठौर शैक्षिक समन्वयक चन्द्र मोहन तिवारी, बिरेंद्र कश्यप संस्था के प्रधान पाठक ममता डहरिया नटवर लाल कुर्रे आकान्छा तिवारी के अलावा सभी स्टाफ उपस्थित थे।