मस्तूरी

मस्तूरी विधानसभ में बूथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित:- डॉ प्रेमचंद जायसी

 

मस्तूरी :- विधानसभा में बूथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत मस्तूरी मुख्यालय सहारा परिसर में एवं सीपत ब्लॉक के विश्राम गृह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ जोड़ो अभियान की तैयारी हेतु अति आवश्यक बैठक रखी गई,बैठक में सभी बूथों में जाकर बूथ का पुनर्गठन करने हेतु निर्देश दिया गया।

जिसको सेक्टर जोन एवं वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी अति उत्साह के साथ करने हेतु सहमत हुए, लाजमी है कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी की योजनाओं का जन जन तक लाभ मिल रहा है, जिसके कारण कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है! कि अबकी बार कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मानजनक ढंग से आम जनता को योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करेंगे. शासन के द्वारा किया गया कर्ज माफी, किसानों का धान 2500 रुपए में धान खरीदी वर्तमान में 2640 रुपए में खरीदी एवं आगामी वर्षों में ₹2800 क्विंटल में धान खरीदी के साथ 15 कुंटल से बढ़ाकर 20 कुंटल की खरीदी की जायेगी एवं भूमिहीन कृषि मजदूरों को ₹7000 व युवा बेरोजगारों को ₹2500 बेरोजगारी भत्ता एवं छत्तीसगढ़ शासन का अभिनव योजना राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर ₹100000 वार्षिक देने हेतु पहल की गई है,अर्थात छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननिय भूपेश बघेल जी की योजनाओ का लाभ आम जनता को मिल रहा है

इस कारण से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और सम्मानजनक ढंग से इस योजना को आम जनता तक ले जाने के लिए उत्साहित है!मीटिंग मे ब्लाक सीपत के प्रमुख पदाधिकारीगण सर्व श्री वीरेंद्र शर्मा जी प्रभारी,ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धिवर जी,रामसनेही कमल जी,दुबे सिंह कश्यप जी,अशोक सूर्यवंशी जी, राजु सूर्यवंशी जी, उमेश कश्यप जी,वीरेंद्र लैहर्षण जी,करुणा डूंग डूंग,उमा खरे जी,एवं मस्तूरी ब्लॉक मे श्री शंकर यादव जी अध्यक्ष कृषि उपज मंडी,व्यास नारायण तिवारी जी,अशोक राजवाल जी,अमृत राठौर जी,अजय शर्मा जी, नारद रजक जी,शेरू खान,शिव सुमन जी लखन टंडन जी विनोद महिलांगे जी देवव्रत सोनी जी मनोज यादव जी सुरेश् मिश्रा जी साथ हि जोन सेक्टर बूथ के कार्यकर्ता एव पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

सेवा जतन सरोकार जय हो छत्तीसगढ़ सरकार

अब की बार 75पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
× Click to send News