छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जनगणना 2027ः 16 अप्रैल से शुरू हुई स्व गणना कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा

जांजगीर-चांपा 17 अप्रैल 2026। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं। इस बार नागरिकों को पहली बार स्व-गणना(Self Enumeration) की सुविधा दी गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति एसई वेब पोर्टलhttp://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकता है। यह प्रक्रिया डिजिटल और सरल माध्यम से की जा रही है, जिससे लोगों को घर बैठे जानकारी देने की सुविधा मिल रही है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरा । उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिसमें अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से फॉर्म भर सकते है। फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होती है, जिसे प्रगणक के घर आने पर दिखाना आवश्यक होगा। यदि कोई नागरिक ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाता है, तो 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जनगणना के आंकड़े सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रगणक Census 2027&HLO मोबाइल एप का उपयोग कर डाटा संग्रह करेंगे। इसके बाद स्व-गणना और फील्ड सर्वे से प्राप्त डाटा का सत्यापन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी बहुस्तरीय जांच करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!