छत्तीसगढ़पामगढ़

छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति एवं कर्मफल पब्लिक स्कूल पामगढ़ में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

पामगढ़, 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ज्ञान ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कर्मफल पब्लिक स्कूल, पामगढ़ में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति एवं सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया।

 

 

बैठक में संस्था संचालक श्री राजाराम बनर्जी, सचिव श्री प्रहलाद दिव्य, कोषाध्यक्ष श्री के.जे. राय, विद्यालय प्राचार्य श्री डी.के. सुमन, उपप्राचार्य श्री यू.के. कश्यप, कर्मफल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सुश्री मोनिशा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, नियमित उपस्थिति, अध्ययन की आदतों, अनुशासन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता से संबंधित जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की गई। वहीं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की प्रगति को लेकर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की पढ़ाई में नियमित सहयोग करने तथा घर पर सकारात्मक एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

विद्यालय प्राचार्य श्री डी.के. सुमन ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। PTM का उद्देश्य विद्यार्थियों की कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना तथा उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को निखारने के लिए विद्यालय एवं अभिभावकों का संयुक्त प्रयास सुनिश्चित करना है।

बैठक के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!