आम आदमी पार्टी विधानसभा पामगढ़ का जनसंवाद नगर पंचायत राहौद में हुआ सम्पन्न

पामगढ़ :- 2 जून को आम आदमी पार्टी विधान सभा पामगढ़ का जनसंवाद नगर पंचायत राहौद के देवांगन धर्मशाला में पंजाब के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया प्रदेश सहप्रभारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, किसानों की उपज की वाजिब कीमत,शहीद होने वाले परिवार को 1करोड़ राशि देना, शिक्षित जवानों को नौकरी,फसल नुकसान होने पर 50 हजार प्रति हेक्टेयर मुआवजा, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा,18 वर्ष से ऊपर के महिलाओं को प्रति माह 1000 हजार राशि देना जैसे अनेकों सुविधाएं प्रदान करने वाली योजनाओं को बताया। पंजाब में भी भगवंत मान सरकार सारी सुविधाएं दिल्ली की तरह आम जनता को दे रही है। आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनना तय है। यहां भी सारी सुविधाएं देंगे। छत्तीसगढ़ में आज चर्चाएं हो रही है कि भाजपा और कांग्रेस सरकार को देख चुके हैं। जनता के सामने एक ही विकल्प है कि आम आदमी पार्टी को लाना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रकाश चन्द्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि 2 जुलाई को बिलासपुर में अरविंद केजरीवाल जी का आम सभा होने जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता एवं आम जनता को लेकर उपस्थित होना है। इसकी जिम्मेदारी विधान सभा के 5 खंड अध्यक्ष, 25 सर्किल इन्चार्ज,110 ग्राम सचिव एवं 216 बूथ अध्यक्षों को दी गई। जनसंवाद सभा में लोकसभा अध्यक्ष बिन्देश राठौर , दिल्ली के विश्वजीत लोकसभा प्रभारी, ज़िला सचिव विनय गुप्ता, चैतराम देव खटकर पूर्व प्रदेश सहसंयोजक , फारुकी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, श्याम बाई एवं 20 महिला, अनिल बंजारे, राहुल राय, कौशल प्रसाद कश्यप, महेश कश्यप, लक्ष्मी साहू, उमेश साहू, गुड्डू कश्यप,शिव साहू, ओमप्रकाश, अश्वनी साहू, दारा सिंह खूंटे गणेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जनसंवाद मंच का संचालन जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी ने किया।