
सक्ति, 20 नवम्बर 2025। जिले में गुणवत्ता पौध सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु उद्यानिकी विभाग द्वारा जिला सक्ती के विकासखण्ड डभरा अंतर्गत शासकीय उद्यान रोपणी चुरतेली में उच्च गुणवत्ता वाले पौध उत्पादन हेतु आधुनिक ऑटोमेंटिक प्लग टाईप वेजीटेबल सीडलिग उत्पादन यूनिट केन्द्र स्थापित किए गए है। जिसकी पौध उत्पादन क्षमता वार्षिकी 1 करोड़ है। इससे बागवानी सब्जी क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा, समय से पूर्व फसलों के बुआई कर पायेगें, सब्जी उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी, किसानों के आय में वृद्धि होगा। कृषक कम दरों में समस्त प्रकार के तैयार सीडलिंग पौध प्राप्त कर सकते है एवं कृषक स्वयं बीज देकर पौध तैयार करा सकते है। परम्परागत तरीके से सब्जी पौध तैयार करने से विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे कि सीडलिंग पौध का गल जाना, जलवायु संबंधी समस्या, भूमि संबंधी समस्या, कीट व्याधि व रोग संबंधी समस्या होती है। जिसके कारण कृषक का पौध पूर्णतः खराब होता है या आर्थिक समस्याओं का सामना कर पड़ता है क्योंकि खेती का मुख्य आधार ही सीडलिंग पौध है। अगर वही स्वस्थ न हो तो उत्पादन में कमी आयेगी। समस्त सब्जी खेती करने वाले कृषक रबी मौसम हेतु शासकीय उद्यान रोपणी चुरतेली अथवा अपने विकासखण्ड के शासकीय रोपणियों से सम्पर्क कर तैयार सीडलिंग पौध प्राप्त कर सकते है।




