भाजपा युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा में संगठनात्मक विस्तार, मनोबल सिंह जाहिरे जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला संगठन में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री आकाश सिंह द्वारा जांजगीर-चांपा जिले से श्री मनोबल सिंह जाहिरे को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिले एवं विभिन्न मंडलों में निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई पामगढ़ मंडल: अध्यक्ष – विकास कौशीक (संजु), महामंत्री – वेद प्रकाश, मुलमुला मंडल: अध्यक्ष – अनिल धीरेंद्र महिलांगे, महामंत्री – अनिल कश्यप, कोडाभाट मंडल: अध्यक्ष – राहुल सिंह, शिवरीनारायण मंडल: अध्यक्ष – प्रखर यादव, महामंत्री – आकाश यादव, जिला महामंत्री: वेद प्रकाश साहू, राजेश यादव नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोबल सिंह जाहिरे पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक, प्रदेश सह मंत्री एवं प्रांत छात्रावास प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक भी हैं तथा संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं।
इस नियुक्ति पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं—अमित, अनंत, भूपेंद्र, दर्वेश, विश्वनाथ जाहिरे, अमन पाटले, मुकेश कश्यप, पालेश सिंह, राज, गौरव तिवारी, संजय खांडेकर, आकाश यादव सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया।
अंत में, मनोबल सिंह जाहिरे ने जांजगीर-चांपा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला एवं मंडल प्रभारियों तथा युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री आकाश सिंह के मार्गदर्शन में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने हेतु सभी युवा एकजुट होकर कार्य




